क्या है प्रधान मंत्री केयर्स फंड ?

आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष ( पीएम केयर्स फंड ) :


'कोविद - 19' कि महामारी ने पुरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है और इसके साथ ही विश्व भर में करोडों लोगों की स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतीयां उत्पन्न कर दी हैं।
करोना वायरस हमारे देश में बहुत ही भयंकर ढंग से फैलाता जा रहा है, जिस्का परिणाम हमारे देश के लिये गंभीर स्वास्थ्य एवं आर्थिक चुनौतीयां उत्पन्न कर रहा है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों से मदद की अपील की है। 

कोविड - 19 महामारी से उत्पन्न चिंताजनक हालात जैसी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संकट से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य से एक विशेष राष्ट्रीय कोष बनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और इससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 'आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष ( पीएम केयर्स फंड )' के नाम से एक सामूहिक धम्र निरपेक्ष टृस्ट बनाया गया है। 

इस टृस्ट के अध्यक्ष प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं, जबकी इसके सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री एवं वित्त मंत्री शामिल हैं।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी मुसीबत को कम करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी सबसे प्रभावकारी तरीका है और यह फंड इसका एक और अनूठा उदाहरण है।

इस कोष में छोटी-छोटी धनराशियां दान के रूप में दी जा सकेंगी। 
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा :
" कोई धनराशि छोटी नहीं "

कैसे करें 'पीएम केयर्स फंड ' में दान  ?

नागरिक और संगठन, वेबसाइट  pmindia.gov.in  पर जा सकते हैं और निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके 'पीएम केयर्स फंड ' में दान कर सकते हैं। 

खाते का नाम : पीएम केयर्स 

खाता संख्या : 2121pm20202

आईएफएससी कोड : SBIN0000691

सिविफट कोड : SBININBB104

बैंक और शाखा का नाम : भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा

युपीआइ आईडी : pmcares@sbi



भुगतान के निम्नलिखित माध्यम वेबसाइट pmindia.gov.in पर उपलब्ध हैं :-

1. डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड
2. इंटरनेट बैकिंग
3. युपीआइ ( भीम, फोनपे,अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, मोबिकाविक, इत्यादि )
4. आरटीजीएस / एनईएफटी

' पीएम केयर्स फंड ' में दिए जाने वाली दान राशि पर धारा 80 ( जी ) के तहत आयकर से छूट टी जाएगी।

Comments

Popular Posts